logo

रामनवमी पर्व को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च |

अभिषेक कुमार सिंह/दुमका
दुमका जिला के हँसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनीहाट बाजार में रामनवमी पर्व को देखते हुए हँसडीहा थाना प्रभारी संजय प्रजापति के नेतृत्व नोनीहाट बाजार और मोहबनना मे मंगलवार को फ्लैग मार्ग निकाला गया | वही एसआई कामेश्वर सिंह और एएसआई बी एन सिंह ने सबो से अपील की, की रामनवमी पर्व शांति पूर्ण तरीके से मनाये | कोई भी गलत संदेश ना फैलाएं जिससे किसी भी दूसरे धर्म की आस्था को ठेस पहुंचे और इस दरमियान कोई भी अगर शांति भंग करने का प्रयास करें तो तुरंत थाना को सूचित करें | उनके ऊपर आवश्यक कानूनी कारवाई की जायेगी | फ्लैग मार्च में मुख्य रूप से शिवाजी सिंह अपने दल-बल के साथ शामिल रहे |

15
125 views